Uncategorized

जैविक खेती के अनेकों फायदे पर्यावरण, किसान व् हम सभी के लिए।

जैविक खेती अनेकों प्रकार से सभी जीवों के लिए फायदेमंद है जानिए कैसे।

१. जैविक खेती के उत्पाद की कीमत किसानों को रासानिक उत्पाद की तुलना में ५० -८० % अधिक मिलती है। पर उत्पादन आर्गेनिक सर्टिफाइड होना चाहिए। हिमाचल फ्रूट्स की इस सलाह पर किसान काम शुरू करे और दुरसरे किसानों को भी प्रेरित करें।
२. समय के साथ साथ जैविक खेती में कम लागत आती है, जैसे किसान की जमीन की मिटटी स्वस्थ होगी तो लागत भी कम होगी।
३. किसान की खेत की मिटटी स्वस्थ रहेगी, जिस से रोग व् कीटो की समस्या कम होगी, भू-क्षरण भी नहीं होगा।
४. जैविक खेती से ग्लोबल वॉर्मिंग में भी कमी आएगी, जल संरक्षण और जल स्वास्थ्य में भी मदद मिलेगी और लोगों में बीमारियां भी काम होंगी क्यूंकि दूषित जल ही बिमारियों की जड़ है।
५. जैविक खेती पशु धन के स्वस्थ्य और सभी जीवो के कल्याण हित में मदद करती है।
६. जैविक खेती जैव विविधता को प्रोत्साहित करती है।
७. जैविक खेती जीवन निर्माण करती है व् पर्यावरण के साथ तालमेल बनाये रखती है।
८. जैविक खेती मिट्टी में कीटनाशक और रासायनिक अवशेष को कम करती है जिस कारण मिट्टी में माइक्रोबियल गतिविधि बढ़ जाती है और इसके किसानों को अनेकों फायदे होते हैं ।
९. जैविक खेती से उगे उत्पाद सेहतमंद व् पौष्टिक होते है।

जैविक खेती अपनाओ, जैविक खेती व् जैविक खेती करने वाले किसान को बढ़ावा व् प्रोत्साहन दो।

अपनी जमीन अपने गाँव की जमीन को रसानायक तत्वों व् उसके दुष परिणामों से बचाओ।

हाँ एक बात और अपने पर्यावरण को हरा भरा रखो, पेड़ ज़रूर लगाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *